Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली


  • चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में परियोजनाओं के माध्यम से संचालित क्षमता विकास के कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित निगरानी करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत जनपद में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनपद के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पुस्तकालय सहित परियोजना के तहत संचालित व्यावसायिक कार्यक्रमों का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नंदानगर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों का नियमित जांच करने और भोजन और आवास की व्यवस्था चाक चौबंद रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान विभाग की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों का गुणवत्ता और आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाई जा रही पेंटिंग का निरीक्षण कर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जीआईसी पैंतोली का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालयों के निर्माण पर जोर देने की बात कही। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत इस वर्ष प्राथमिक शिक्षा में क्षमता विकास के लिए 386.91 लाख की स्वीकृत धनराशि में से 332 लाख का व्यय किया गया है। जबकि माध्यमिक स्तर पर 2.87 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। जिसके सापेक्ष कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला योजना की कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 112 कार्य योजनाओं के लिए 427.50 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 392.53 लाख की धनराशि व्यय की जा चुकी है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, सतीश चमोली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments