Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपशु चिकित्सा अधिकारियों की सहवर्गीय समीक्षा बैठक आयोजित-

पशु चिकित्सा अधिकारियों की सहवर्गीय समीक्षा बैठक आयोजित-


अल्मोड़ा।जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल की अध्यक्षता में पशुचिकित्साधिकारियों की सहवर्गीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सोमवार को आयोजित बैठक में प्रथम छह माह की विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति की समीक्षा की गई तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राज्य सेक्टर गौ पालन, बकरी पालन, महिला बकरी पालन एवं गोट वैली जैसी योजनाओं के शीघ्र लाभार्थी चयन व इकाइयों की स्थापना के निर्देश दिए गए। आगामी 11 सितम्बर से शुरू होने वाले खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण में शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं सीरो मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओ. पी. आर्य ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, ब्रॉयलर फार्म योजना एवं राज्य पशुधन मिशन से संबंधित लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही ‘लखपति दीदी योजना’ के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न पशुपालन योजनाओं से जोड़कर उनकी आय 1 लाख रुपये वार्षिक तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली लालवानी ने एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) की रोकथाम हेतु पोल्ट्री फार्म की निगरानी, मृत्यु की त्वरित सूचना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने एवं संदिग्ध सैम्पलों को जाँच हेतु भोपाल भेजने पर जोर दिया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में बाहरी मुर्गियों के लाने-बेचने पर रोक जारी है। बैठक में डॉ. ममता यादव, डॉ. सुरेंद्र गर्बयाल, डॉ. महेंद्र मौर्य, डॉ. रामनयन मौर्य, डॉ. कमल दुर्गापाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments