Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने संभाला दायित्व

अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने संभाला दायित्व


  • अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा और उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर जनपद के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद हेमा गैड़ा ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की धुरी है, इसलिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निभाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए जहां भी आवश्यकता होगी, सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पढ़कर सुनाया। शपथ ग्रहण समारोह में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments