Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविधायक ऋतु ने किया क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण

विधायक ऋतु ने किया क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण


कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरूवार को तड़ियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कार्यों में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच करने के साथ ही वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन फिटनेस जाँच एवं सड़क परिवहन से संबंधित अन्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने, कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने,ऑनलाइन और एसएमएस संदेश प्रणाली का उपयोग कर समय पर जानकारी उपलब्ध कराने और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया। चेतावनी दी कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments