Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों...

पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से वार्ता की


  • रुद्रपुर। टुकड़ी, बिचुआ क्षेत्र में मंगलवार को देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी लोगों के घरों में घुस गया। इन गांवों के करीब 150 घरों में पानी घुसने से परिवारजन बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए। इनमें छह परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर लाया गया। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से वार्ता की। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रभावित परिवारों के घरों में पानी भर जाने से प्रशासन व गांवों के गुरुद्वारों में भोजन की व्यवस्था की गयी है। पूर्व विधायक ने बताया कि पानी उतरने के बाद राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन करेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments