Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्रमुख नौटियाल का स्वागत किया

प्रमुख नौटियाल का स्वागत किया


नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रमुख राजेश नौटियाल का ढुंगमंदार पट्टी में पहुंचने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। जाखणीधार के प्रमुख राजेश नौटियाल ने सैंण,लासी,कंडोगी,गहड़,ढुंग,स्यूरी,सेमंडीधार,भटवाड़ा,मंदार,कस्तल,कोपड़धार,सारपुल आदि गांव का भ्रमण कर जनता आभार जताया। उन्होंने सेमंडीधार में स्थापित जाखणीधार ब्लॉक के प्रथम निर्वाचित प्रमुख रहे स्व.बर्फ सिंह रावत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। प्रमुख निर्वाचित होने के बाद पहली बार ढुंगमंदार में पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान प्रमुख सुनीता देवी, कनिष्ठ प्रमुख कीर्ति पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, ओमप्रकाश भुजवाण, केदार बगियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा पुर्वाल, संगीता रावत, करिश्मा बगियाल, प्रधान विजय सिंह रावत, मंजू गुसाईं, जमुना राणा, गणेशी रमोला, सावित्री चौहान, पुष्पा राणा, विनोद गुसाईं, लक्ष्मण रावत, डॉ.धर्मानंद रतूड़ी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments