Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मार्ग अवरुद्ध

अल्मोड़ा में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मार्ग अवरुद्ध


अल्मोड़ा। रविवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनपद में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई मार्गों पर मलवा और पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया, जबकि कुछ जगहों पर सड़कें पूरी तरह टूट गई हैं। क्वारब के पास अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग बंद हो गया, वहीं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर भी कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। बसोली मार्ग पर पनार की ओर सड़क टूट गई है, जबकि धौलछीना-बेरीनाग मोटर मार्ग मलवा आने के कारण बंद हो गया था। इन मार्गों को खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं। सोमवार शाम तक पुलिस, फायर टीम और जेसीबी की मदद से कई मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया। बिंता- सोमेश्वर मोटर मार्ग पर पारकोट के पास गिरे पेड़ और मलवे को हटाकर द्वाराहाट पुलिस ने यातायात सुचारू किया। धौलछीना-बेरीनाग मार्ग पर करण बैंड के पास बाधित यातायात को भी धौलछीना पुलिस ने दुरुस्त किया। इसी तरह सल्ट-देघाट मार्ग पर मेलरौली के पास, रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर गनियाद्योली के पास और जैंती-चायखान मार्ग पर चौकी जैंती के पास गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर कांडा नौला और बसोली खान के पास छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है, हालांकि भारी वाहनों के लिए मार्ग अभी पूरी तरह खुला नहीं है। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और यात्रा से पहले मार्गों की जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments