Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअवैध खनन में हर हाल में रोक लगनी चाहिए

अवैध खनन में हर हाल में रोक लगनी चाहिए


हरिद्वार। एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने शनिवार को कहा कि गंगा की स्वच्छता को लेकर ठोस और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम को बेहतर कूड़ा निस्तारण प्रणाली विकसित करने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए और स्वीकृत खनन पट्टों से ही नियमानुसार खनन कराया जाए। यह बातें उन्होंने डामकोठी में प्रशासन के साथ जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी है, यहां कांवड़, कुंभ और अन्य धार्मिक पर्वों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा का आशीर्वाद लेने आते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments