Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपंचायतों को मजबूत बनाने और गांव के विकास को मिलकर करेंगे काम

पंचायतों को मजबूत बनाने और गांव के विकास को मिलकर करेंगे काम


नई टिहरी। जिलेभर में प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्ठ प्रमुख से लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ लेते हुए पंचायतों के विकास से लेकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सतत विकास लक्ष्यों को भी हासिल करने के लिए काम किया जाएगा। जाखणीधार विकासखंड में नवनिर्वाचित प्रमुख राजेश नौटियाल, ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कीर्ति सिंह पंवार को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी स्नेहिल कुंवर सिंह ने शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख राजेश नौटियाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाते हुए मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल, निवर्तमान प्रमुख सुनीता देवी, डीसीबी के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष रमोला,पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, बेबी असवाल, जगदंबा रतूड़ी, मस्ता सिंह नेगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायतों के विकास के लिए आपसी समन्वय बनाकर काम करें। प्रतापगनर में नवनिर्वाचित प्रमुख मनीषा पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख प्रकाश रमोला, कनिष्ठ प्रमुख विशन सिंह रांगड़ समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पीडी डीआरडीए ने शपथ दिलाई। दायित्वधारी गीता रावत,पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, निवर्तमान प्रमुख प्रदीप रमोला,रोशन लाल सेमवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ आदि ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments