Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलगातार हो रही बारिश से 13 सड़कों पर यातयात प्रभावित

लगातार हो रही बारिश से 13 सड़कों पर यातयात प्रभावित


बागेश्वर। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार की रातभर जिले में बारिश होते रही। सोमवार को भी सुबह से आसमान काले बादलों से घिरा रहा। शाम को गरज चमक के साथ बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से 13 सड़कों पर यातयात प्रभावित रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हरीनगरी-पय्या, कंधार-रौल्याना, हवीलकुलवान, बीनातोली- मजकोट, सिमखेत-मैगड़ीस्टेट, कपकोट-पिंडारी, खड़लेख-भनार, सूपी-हरकोट, सनेती-दियाली, धरमघर-माजखेत, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, कपकोट-कर्मी, भयूं-गुलेर मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग खोलने का काम जारी है।
विधायक गड़िया ने आपदा प्रभावितों का जाना हाल: भारी अतिवृष्टि व बरसात से ग्राम पंचायत बिलाडी के तोक मैठारा में कई मकानों में दरारें आ गई हैं, कई ध्वस्त हो गए हैं। सात परिवार खतरे की जद में हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने आपदा प्रभावितों का हाल जाना। इस दौरान आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, सामुदायिक भवनों, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों एवं विद्युत लाइनों का भी हाल जाना। पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनको राहत सामग्री एवं मुआवजा देने के साथ प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार अन्यत्र सुरक्षित स्थानों में विस्थापित के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाकर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिए। इस दौरान उनके साथ मनोहर राम, आनंद धपोला, गणेश भौर्याल, हयात रावत, ग्राम प्रधान बिलाड़ी, जीवन कार्की, गौरव पंत,एसडीएम प्रियंका रानी, तहसीलदार दलीप सिंह आदि मौजूद रहे। आपदा से आवासीय मकान ध्वस्त कौसानी। गरुड़ तहसील के ग्राम भतड़िया राजस्व क्षेत्र कौसनी में हंसी देवी पत्नी स्व. जगदीश सिंह के आवासीय मकान आपदा की चपेट में आ गया। इससे घर के अंदर रखा सारा सामान मलबे में दब गया है। भवन स्वामी कई दिनों से वह घर से बाहर गए थे, इसलिए किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सोमवार की सुबह नौ बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने परिजनों की मौजूदगी में भवन के अंदर जितना कीमती सामान था उसे निकाल लिया है। उन्हें दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया है। इस मौके पर धीरज परिहार, मनोज कुमार तथा सूरज मलड़ा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments