Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविधायक कैड़ा ने किया पतलोट मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शिलान्यास

विधायक कैड़ा ने किया पतलोट मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शिलान्यास


हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के सालझड़ गांव के पतलोट मार्ग पर डामरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे हो गए थे, जिनकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शासन से 1 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति कराकर डामरीकरण कार्य शुरू कराया गया है। डामरीकरण के होने से ग्रामीणों को समस्या दूर होगी। उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments