Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअवैध कब्जे हटाने को रुद्र सेना ने तहसील घेरी

अवैध कब्जे हटाने को रुद्र सेना ने तहसील घेरी


विकासनगर। तहसील क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा किए गए कब्जों की जांच की मांग को लेकर रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर तहसीलदार का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कब्जों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने जो जांच समिति गठित की थी वो अपना काम समय पर पूरा नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाहर से अए दूसरे पक्ष के लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। कहा कि साल 1967 में जौनसार बावर परगने को जनजाति क्षेत्र का दर्जा मिला था, लेकिन 90 के दशक में यहां बड़े पैमाने पर बाहरी लोगों की बसागत हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments