Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्ड"कला संगम – 2025" : 9वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में हुआ जाकिर...

“कला संगम – 2025” : 9वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में हुआ जाकिर हुसैन जी का डेमोस्ट्रेशन


देहरादून में कला प्रेमियों के लिए एक प्रेरणादायक अवसर उस समय बना जब असोल आर्ट फाउंडेशन एवं कला गिरि संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तथा रंगायन भारती के सहयोग से “कला संगम – 2025” नामक 9वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ उत्तरा कला दीर्घा में हुआ। इस कला महोत्सव के चतुर्थ दिवस का उद्घाटन विशेष रूप से आमंत्रित देहरादून के प्रसिद्ध कलाकार जाकिर हुसैन द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी के चौथे दिन, दोपहर 03 बजे जाकिर हुसैन जी ने अबस्ट्रैक्ट तकनीक में “तीन सागितज्ञ” शीर्षक पर एक जीवंत डेमोस्टेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने आधुनिक शैली की बारीकियों, उसके इतिहास और विकास की यात्रा को सहज एवं सरस अंदाज़ में प्रस्तुत करते हुए अपने चित्रण कौशल से उपस्थित कला प्रेमियों और विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
असोल आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक राहुल कुमार ने बताया कि “कला संगम – 2025” में देश के 10 विभिन्न राज्यों से लगभग 50 प्रतिष्ठित एवं नवोदित कलाकार भाग लिए हैं। प्रदर्शनी में 200 से अधिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है, जिनमें चित्रकला, मिश्रित माध्यम और समकालीन प्रयोगात्मक कला की विधाओं का समावेश है। इन कलाकृतियों में कलाकारों की सामाजिक चेतना, प्रकृति के प्रति प्रेम, सांस्कृतिक परंपराओं, सौंदर्य बोध और मानवीय संवेदनाओं का गहन चित्रण देखने को मिल रहा है।
प्रदर्शनी न केवल कला की विविधता को दर्शा रही है, बल्कि यह उभरते कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान कर रही है,
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष कर्नल भारत भंडारी, उपाध्यक्ष संतोष साहनी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. मंतोष यादव का अथक प्रयास रहा, साथ ही सह- संयोजक शैफाली नेगी, बॉबी राजवंशी, आयुष रावत, शिवानी बढ़ोनी तथा सूर्यांश कुमार सिंह जैसे समर्पित कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments