Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रुद्रप्रयाग के तीन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रुद्रप्रयाग के तीन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल


रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन देहरादून द्वारा आयोजित 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रुद्रप्रयाग के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पद जीते हैं जबकि तीन ने रजत और चार ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई है। यह सभी खिलाड़ी रुद्रप्रयाग में ही बुद्धम एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन देहरादून के सचिव जावेद खान द्वारा एसएआई के एमपी हॉल में 25 से 27 अप्रैल तक 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया गया। साथ ही इस मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी एस फारूखी भी मौजूद रहे। दो दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में रुद्रप्रयाग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मेडल प्राप्त किए है। जिनमें प्रियांशु, मनीषा गुसाई एवं रुद्राक्ष गुसाईं ने स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी पाई। वहीं प्रथा देवली, आराध्या एवं भानुप्रताप ने रजत पदक जीता। दीप्ति, जिया रौथाण एवं अनन्या रावत ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई है। यह सभी खिलाड़ी रुद्रप्रयाग में बुद्धम एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। एकेडमी के कोच एवं संचालन अवनीश भारती द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा पहाड़ी नगरों में छिपी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। इस प्रयास में अभिभावक अधिक से अधिक बच्चों एकेडमी में भेजें तो इसके बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments