Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकैंडल मार्च निकाल कर मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकाल कर मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि


नई टिहरी । पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में बीती गुरूवार देर शाम को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों व व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आतंकवादियों के द्वारा किए गए नरसंहार का जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी भी कर केंद्र सरकार से आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। पाकिस्तान का विरोध करते हुए उसे आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, कुलबीर रावत, महावीर सजवाण, एसपी लेखवार, रमेश रावत, श्याम सिंह असवाल, बच्चन सिंह रावत, शैलेंद्र नौटियाल, मनदेव रावत, शैलेंद्र रावत, सत्य प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments