Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा में कांग्रेस ने किया पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन-

अल्मोड़ा में कांग्रेस ने किया पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन-


अल्मोड़ा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए पाक प्रायोजित आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन भी रखा गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘आतंक के आगे नहीं झुकेंगे’ जैसे नारों के साथ जमकर विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सैलानियों पर हमला कर पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी कायरता और आतंक पोषक चेहरे को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सामने भारत का कोई भी नागरिक झुकेगा नहीं और देश पूरी एकजुटता के साथ इन हमलों का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि देश की सेना आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाएगी और ऐसे कायर हमलों का करारा जवाब दिया जाएगा। हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भोज ने कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। पुतला दहन और श्रद्धांजलि सभा में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, गीता मेहरा, परितोष जोशी, निर्मल रावत, वैभव पाण्डेय, आनंद सिंह बगड़वाल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments