Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया

हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया


नई टिहरी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया। इस मौके भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश्वर पैन्यूली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान चंबा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकर भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली कहा कि भगवान हनुमान की जन्मोत्सव को मनाते हुए राष्ट्र व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। कार्यक्रम की शुरुआत शिशु मंदिर के नन्हे बच्चों द्वारा तिलक-वंदन से की गई। इस अवसर वर वक्ताओं ने शिशु मंदिर के बच्चों को लगातार अच्छी शिक्षा व नैतिकता के साथ आगे बढ़ते रहने की कामना भी की। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के इस शुभ अवसर की मुख्य वक्ता रहे स्वामी निरजानंद व काशी से पहुंचे स्वामी परमहंस नेआशीर्वाद वचन दिए गए। स्वामी निरजानंद गत 12 महीनों से सुदूर गंगोत्री धाम मे तपरत रहे हैं। स्वामी नरजानंद ने हनुमान जन्मोत्सव के महत्व को आज के सन्दर्भ में समझाते हुए हनुमान सी भक्ति व सनातन मूल्यों की महत्ता पर विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, चंबा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बलबीर सिंह पुंडीर, चंबा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष विनोद सुयाल, विनोद चमोली, मनवर सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments