Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसामान से लदे यूटिलिटी वाहन में लगी आग , लाखों का सामान...

सामान से लदे यूटिलिटी वाहन में लगी आग , लाखों का सामान जलकर राख


विकासनगर। विकासनगर से साहिया जा रही यूटिलिटी वाहन में चापनू के पास गुरुवार को अचानक आग लग गई। वाहन चालक ने किसी तरह से वाहन से निकलकर अपनी जान बचाई। इससे पहले की आग बुझाई जाती वाहन और उसमें रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस आग के कारणों का पता लगा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक यूटिलिटी वाहन विकासनगर से साहिया जा रहा था। यूटिलिटी में साहिया के दुकानदारों का लाखों का परचून का सामान भरा हुआ था। साहिया कालसी के बीच चापनू में अचानक वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपने लपेटे में ले लिया और आग की तेज लपटें उठने लगी। चालक ने किसी तरह वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। आग लगते ही आसपास के लोग जब तक वाहन के पास पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करते तब तक वाहन और उसमें लदा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। सूचना पर साहिया से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और चालक और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाला ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन का सामान जलकर राख हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments