Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपथरी में फैक्ट्री गेट के बाहर महिलाओं ने काटा हंगामा, किया प्रदर्शन

पथरी में फैक्ट्री गेट के बाहर महिलाओं ने काटा हंगामा, किया प्रदर्शन


हरिद्वार। अम्बुवाला की फैक्ट्री में श्रमिकों का विवाद नहीं रुक पा रहा है। गुरुवार सुबह महिलाओं ने गेट के बाहर हंगामा कर फैक्ट्री से निकाले गए आठ श्रमिकों को काम पर लेने की मांग की। प्रबंधन ने आठ श्रमिकों को छोड़कर महिलाओं को फैक्ट्री के अंदर जाने दिया। इस मामले में एक महिला ने एचआर हेड के खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। अंबुवाला की एक फैक्ट्री के एचआर हेड अशोक कुमार ने आठ श्रमिकों को फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया था। इसके विरोध में फैक्ट्री में काम कर रही महिलाओं ने उनके साथ मिलकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। श्रमिकों ने बताया कई वर्षों से फैक्ट्री में ठेकेदारी प्रथा से कार्य कर रहे हैं। फैक्ट्री द्वारा श्रमिकों को स्थाई नहीं किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments