Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डखेलों को मनोरंजन के लिए नहीं करियर बनाने के लिए देंखे: सीएम

खेलों को मनोरंजन के लिए नहीं करियर बनाने के लिए देंखे: सीएम


हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि खेलों को केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि अपना करियर बनाने के रूप में भी देखना प्रारंभ करें। कहा कि सभी मन लगाकर पढ़िए, आगे बढ़िए और अपने माता-पिता के साथ ही स्कूल का नाम भी रोशन करिए। यह बातें उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नवीन भवन का लोकार्पण तथा प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान छात्रों को संबोाधित करते हुए कही। सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता मिलने के बाद जब हमारा देश अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास कर रहा था, उस समय देश में शिक्षण संस्थानों की बहुत कमी थी। उस काल खंड में, राष्ट्रनिर्माण की भावना को ध्यान में रखकर विद्या भारती ने सरस्वती शिशु मंदिर के रूप में जो पौधा रोपित किया था, वो आज विशाल वट वृक्ष बनकर भारत के कोने-कोने में बच्चों को शिक्षित और संस्कारवान बनाने का काम कर रहा है। इन विद्यालयों आधुनिक शिक्षा देने के साथ ही, उनमें राष्ट्रसेवा, नैतिकता, संस्कृति संरक्षण, प्रकृति संरक्षण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments