Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचारधाम रेल परियोजना बनने से उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा

चारधाम रेल परियोजना बनने से उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा


  • नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि चारधाम रेल परियोजना बनने से उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। जबकि डाईवाला से गंगोत्री के लिए भी रेल लाइन बनने की कवायद चल रही है। उन्होंने कि चारधाम के लिए रेल परियोजना के दौरान ही टिहरी के मलेथा से मरोड़ा-तिवाड़गांव तक एक मिसिंग रेल लाइन बननी जरूरी है। जिससे यात्री गंगोत्री से यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ इंटरकनेक्ट होकर यात्रा कर सके। वीरवार को पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि बीते 27 मार्च को उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए मिसिंग लिंक मलेथा से मरोड़ा-तिवाड़गांव बनाने के लिए दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र दिया था। जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने कार्यवाही करते हुए 29 मार्च को रेलवे बोर्ड और रेल विकास निगम को इस मार्ग के सर्वे के निर्देश दिए है। विधायक ने कहा कि यह लिंक मार्ग बनने से यात्रियों को यमुनोत्री, गंगोत्री के यात्रा करने के बाद वापस डोईवाला नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि वह सीधे मरोड़ा से मलेथा होते हुए रेल से केदारनाथ और बदरीनाथ जा सकेंगे। इससे हजारों लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments