Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डगैस और डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने किया...

गैस और डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन


हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस ने शिवमूर्ति पर भाजपा सरकार द्वारा गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर को हाथ में उठाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक उन्माद फैला रही है। उन्होंने गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि सरकार ने गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर जनता को झटका दिया है। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान महंगाई से भटका रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments