Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराज्यपाल ने दी चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष ‘‘विक्रम संवत्-2082’’ की...

राज्यपाल ने दी चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष ‘‘विक्रम संवत्-2082’’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष ‘‘विक्रम संवत्-2082’’ के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना हमें शक्ति, धैर्य और उत्साह प्रदान करती है। यह दिव्य पर्व श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, सुख, समृद्धि और हर्षोल्लास का संचार करता है। उन्होंने कामना की कि नव संवत्सर में सभी का जीवन नई आशाओं, उल्लास और उमंग से परिपूर्ण हो। राज्यपाल ने माँ दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों के लिए नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सफलता के साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments