Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डउत्तराखण्ड कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सु गौरी प्रभात एवं सु दीक्षिता...

उत्तराखण्ड कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सु गौरी प्रभात एवं सु दीक्षिता जोशी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में उत्तराखण्ड कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री गौरी प्रभात एवं सुश्री दीक्षिता जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप दोनों ने अपनी मेहनत और लगन से जो उपलब्धि प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का मान बढ़ाने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण का बेहतर उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी को अपना हर कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में सेवा करना सौभाग्य की बात है और यहां की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं के लिए कार्य करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments