Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनन्दानगर में हुआ जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

नन्दानगर में हुआ जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन


चमोली। सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नन्दानगर में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और समूहों के माध्यम से तैयार किए उत्पादों की बिक्री की गयी। इस दौरान थराली विधायक ने स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 10, पंचायती राज व उद्यान विभाग द्वारा 12-12, उरेडा व श्रम विभाग द्वारा 10-10, कृषि व पशुपालन विभाग द्वारा 11-11 लोगों को लाभान्वित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गयी।
इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा,ब्लॉक प्रशासक भारती देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष बीना रौतेला सहायक खण्ड विकास अधिकारी शिव सिंह भण्डारी सहित स्थानीय जनसंख्या मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments