Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकार से 43.580 किलो गांजा बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

कार से 43.580 किलो गांजा बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार


अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ अभियान में भतरौजखान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार तड़के चेकिंग के दौरान ब्रेजा कार से 43.580 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद किए गए गांजे की कीमत 10.89 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस सफलता पर एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 5000 रुपये का नगद इनाम देकर सम्मानित किया। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह भतरौजखान पुलिस ने चौड़ीघट्टी तिराहे पर चेकिंग के दौरान ब्रेजा कार (यूपी 15-सीवाई-4078) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 43.580 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे सराईखेत से रामनगर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक राजेंद्र सिंह और उसके साथी गौरव सैनी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार तस्कर गांजे को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र लोकपाल सिंह, निवासी दडियाल, थाना टांडा रामपुर और गौरव सैनी पुत्र रघुवीर सैनी, निवासी हल्दुवा लम्बरदारपुरी, रामनगर के रूप में हुई है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार, उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा, हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह और कांस्टेबल जगदीश चंद्र शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments