Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएसएसबी के उप महानिरीक्षक ने नेपाल सीमा पहुंच परखीं सुरक्षा व्यवस्था

एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने नेपाल सीमा पहुंच परखीं सुरक्षा व्यवस्था


पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल नेपाल सीमा से लगी चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखीं। बुधवार को उप महानिरीक्षक दो दिवसीय भ्रमण पर यहां पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय के साथ ही एसएसबी 55वीं वाहिनी की सीमा चौकियों का निरीक्षण किया और उन्होंने जवानों की तैनाती, सुरक्षा के उपाय के बारे में जाना। उन्होंने बोर्डर रोड एलाइनमेंट पर भी चर्चा की। उप महानिरीक्षक ने नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के अधिकारियों के साथ भी वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा, आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करने, नेपाल और भारत के सीमा पर आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए विचार-विर्मश हुआ। बाद में उन्होंने वाहिनी मुख्यालय में नव निर्मित निरीक्षक प्रशासन कार्यालय का विधिवत रीबन काटकर भी शुभारंभ, सैनिक सम्मेलन के जरिए जवानों के साथ संवाद भी किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments