Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम तिवारी ने की निर्वाचन के सफल संचालन,सम्पादन एवं क्रियान्वयन को लेकर...

डीएम तिवारी ने की निर्वाचन के सफल संचालन,सम्पादन एवं क्रियान्वयन को लेकर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक


चमोली। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को निर्वाचन के सफल संचालन,सम्पादन एवं क्रियान्वयन को लेकर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस दौरान निर्वाचन के संचालन, सम्पादन एवं क्रियान्वयन हेतु भारत के संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण आदि को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों को बीएलए नियुक्त करते हुए सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बूथ स्तर के एजेंटों को संबंधित मतदान केन्द्र के बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ काम करते हुए मतदाता सूची में प्रविष्टि को शामिल करने, हटाने, और संशोधन कराते हुए पात्र नागरिकों की सहायता करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मतदेय स्थलों के निर्धारण, परिवर्तन को लेकर भी राजनैतिक दलों से सुझाव मंागे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म 6, आधार लिंक करने के लिए फार्म 6ख, नाम हटाने के लिए फार्म 7 तथा संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरा जाएगा। मतदाता ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। दावे आपतियों को दाखिल करने की पूरी अवधि मे ंबीएलए 30 से अधिक आवेदन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।
इस दौरान कांग्रेस के मदन लोहानी, आनन्द सिंह पंवार, भाजपा के मोहन सिंह नेगी,हीरा सिंह बिष्ट, माकपा के ज्ञानेन्द्र खंतवाल तथा आप के अनूप रावत सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments