Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डयूथ कांग्रेस ने की राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग

यूथ कांग्रेस ने की राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग


कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। इस संबध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में अस्पताल के सीएमएस डा. राजीव पाल से शुक्रवार को मुलाकात कर वार्ता की। वार्ता के दौरान विजय रावत ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के 58 पदों के सापेक्ष मात्र 17 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। इनमें से भी फिजिशियन अवकाश पर हैं और इमरजेंसी में भी मेडिकल ऑफिसर के न होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री पर राजकीय बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं की ओर ध्यान नहीं देने का आरोप भी लगाया। चेतावनी दी कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन पर बाध्य होंगे। इस दौरान महावीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, हेमचंद पंवार, अभिषेक अग्रवाल,अंकुश घिल्डियाल और सागर राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments