Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डटिहरी जिले में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

टिहरी जिले में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार


नई टिहरी। जिले भर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से घरों में गुजिया, पकौड़ी से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाकर जमकर रंगों के साथ होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर पारंपरिक होली खेली। जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला जज योगेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, एडीएम एके पांडेय, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ ओशीन जोशी से लेकर अन्य अधिकारी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। नगर क्षेत्र के बौराड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के आवास पर स्थानीय लोगों ने होली खेलकर डीजे पर जमकर नृत्य किया। नगर पालिका ने पहली बार बौराड़ी स्टेडियम में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में शहरवासियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर डीजे पर जमकर थिरके। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अब प्रत्येक साल स्टेडियम में होली खेली जाएगी। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने अपने गांव में हुलानाखाल में समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। उन्होंने कहा कि होले का त्योहार आपसी मनमुटाव दूरकर भाईचारे का संदेश देता है। इसके साथ ही घनसाली, चमियाला, बूढ़ाकेदार, जाखणीधार, अंजनीसैंण,देवप्रयाग, चंबा, गजा, नरेंद्रनगर, कंडीसौड़, नैनबाग समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर पारंपरिक होली खेली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments