Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकिसी भी प्रकार की अव्यवस्था न करें: एसपी

किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न करें: एसपी


पिथौरागढ़। सीमांत में होली और रमजान को देखते हुए पुलिस अर्लट है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न करें, यह कहना है एसपी रेखा यादव‌ का। एसपी ने आमजन से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है। कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। ताकि यह त्यौहार खुशी और भाईचारे के साथ मनाया जा सके। टीम सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या नफरत फैलाने वाली जानकारी से बचने की भी सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments