Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसीएम से मुलाकात कर नशामुक्ति की मांग की

सीएम से मुलाकात कर नशामुक्ति की मांग की


नई टिहरी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता देवी सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रतापनगर के स्थानीय लोगों ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई देते हुए एक सूत्री मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र में नशा मुक्ति की मांग की। इस बाबत दिये ज्ञापन में सीएम को यह भी बताया कि ग्राम पंचायत सिलोड़ा की सड़क खंभाखाल-सिलोड़ा मोटर मार्ग को बनाया जाय। जिस पर सीएम ने आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिया। सीएम से मुलाकात के बाद स्थानीय लोगों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टे से इन मांगों पर अपने स्तर से कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर रामदेव कलुड़ा, जयवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments