Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम ने ली टिम्मरसैंण यात्रा तैयारियों को लेकर मंदिर समिति व यात्रा...

डीएम ने ली टिम्मरसैंण यात्रा तैयारियों को लेकर मंदिर समिति व यात्रा पर जाने वाले दल के साथ समीक्षा बैठक


चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में टिम्मरसैंण यात्रा तैयारियों को लेकर मंदिर समिति व यात्रा पर जाने वाले दल के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में टिम्मरसैंण महादेव यात्रा का जिक्र किया था। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपद के शीतकालीन पर्यटन स्थलों को विकसित व प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दल मार्च के अन्तिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मौसम व सड़क की स्थिति को देखते हुए टिम्मरसैंण के दर्शन को जाएगा। जो टिम्मरसैंण मन्दिर के पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ नीति वैली के सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समझेंगे।
जिलाधिकारी ने बीआरओ को सड़क को दुरस्त करने व जीएमवीएन को पैदल मार्ग पर रेलिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही नीति के प्रधान को होम स्टे संचालकों की सूची नम्बर सहित उपलब्ध कराने को कहा।
इस दौरान मन्दिर समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि टिम्मरसैंण में अमरनाथ की तरह प्राकृतिक स्वरूप में शिवलिंग की आकृति बनती है, जो अप्रैल तक रहता है। उन्होंने बताया कि 1962 से पहले यहीं से कैलाश मानसरोवर की यात्रा की जाती थी। उन्होंने सरकार से कैलाश मानसरोवर यात्रा को नीति घाटी से शुरू करने को लेकर अनुरोध किया है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments