Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपॉक्सो एक्ट का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

पॉक्सो एक्ट का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद


अल्मोड़ा। शिवरात्रि के अवसर पर सोमेश्वर में मेला देखने गई एक नाबालिग बालिका के लापता होने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है और उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 28 फरवरी को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी के 26 फरवरी को शिवरात्रि मेला देखने के लिए सोमेश्वर जाने और घर वापस न लौटने की सूचना दी। इस शिकायत के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर दर्ज की गई। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 140(3) बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धाराओं 16/17 के तहत पंजीकृत किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा, देवेन्द्र पींचा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दबिश दी और अथक प्रयासों के बाद 11 मार्च को लखनऊ से नाबालिग बालिका को युवक के कब्जे से छुड़ाया। आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सिंह बोरा उर्फ सूरज (उम्र 25 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह बोरा के रूप में हुई। युवती के बयान के आधार पर एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 64(1) बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धाराओं 3(1)/4 को जोड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान में एसआई राजेंद्र प्रसाद, सोनू बाफिला, एएसआई प्रेम सिंह और कांस्टेबल नीरज सिंह मेहरा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments