Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डआंतरिक मार्गों के सुधारीकरण का कार्य शुरू

आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण का कार्य शुरू


चम्पावत। सीएम घोषणा के तहत नगर के आंतरिक मार्गो को हॉटमिक्स और सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। 5.99 करोड़ रुपये से करीब आठ किमी मार्गों के सुधारीकरण के कार्य का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा ने किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सुधारीकरण से लोगों को लाभ मिल सकेगा। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि क्षेत्र में तमाम विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, शिवराज सिंह कठायत, अमजद हुसैन, हरीश भट्ट, दिलदार अली, ऋषि उपाध्याय, फखरुद्दीन, सफरुद्दीन, समीर मलिक, ऐन रिजवान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments