Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डआधुनिक परिवेश में सांस्कृतिक धरोहरों को बचाना जरुरी

आधुनिक परिवेश में सांस्कृतिक धरोहरों को बचाना जरुरी


पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेडा में गोष्ठी का आयोजन हुआ। शनिवार को गोष्ठी में बोलते हुए ऊषा शर्मा ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित व स्वावलंबी होंगी तब महिलाओं के उत्पीडन की समस्या का समाधान होगा। वंदना खडायत ने कहा कि परिवार की धुरी महिलाएं होती हैं। अब हमें आधुनिक परिवेश में रहते हुए अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने का भी काम करना है। इस दौरान महिलाओं ने वर्तमान की विभिन्न कुरीतियों पर चर्चा की। इस दौरान देवकी कोरंगा,लक्ष्मी ततराडी,भागू सामंत,पूजा भट्ट,कमला बिष्ट,शकुंतला चंद,उमा ओली,गीता कापडी,कलावती डांगी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments