Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डटावर गार्डों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया

टावर गार्डों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया


नई टिहरी। टावर साइड गार्ड एवं टावर साइड ऑनर्स यूनियन के सदस्यों ने समस्याएं हल न होने पर आक्रोश जताते हुए चंबा में प्रदर्शन किया। उन्होंने गढ़वाल मंडल के कंपनी निदेशक को पत्र भेजकर शीघ्र समस्याएं हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि वे लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर हर फोरम पर बात करते हैं। लेकिन कोई भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेता है। शनिवार को यूनियन के अध्यक्ष अकबीर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में टॉवर गार्डों ने चंबा में प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांगों में टावर गार्ड को श्रम कानूनों के मुताबिक मानदेय दिया जाए, वर्तमान में महज उन्हें 3 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक गार्ड का पहचान पत्र बनाने, टावर गार्डों को सेवा से न हटाने, रात्रि में कार्य करने के कारण वह जोखिम में रहते हैं। ऐसे में सभी का बीमा किया जाए। सभी गार्डों की ईपीएफ कटौती और सभी को समय पर मानदेय का भुगतान किया जाए। उन्होंने मांगों पर कार्यवाही न होने पर सभी टावरों को बंद करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, दीपक लसियाल, लक्ष्मी प्रसाद, शिव सिंह राणा, राजीव मोहन, सुनील कुमार, नितीश पंवार, राजू नेगी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments