Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनिर्धारित स्थान से वाहन में यात्री बैठाने के निर्देश

निर्धारित स्थान से वाहन में यात्री बैठाने के निर्देश


चम्पावत। टनकपुर में आगामी पूर्णागिरि मेले को संपन्न कराने को लेकर कोतवाल चेतन रावत ने सभासदों, टैक्सी यूनियन, खनन यूनियन, होटल और धर्मशाला संचालकों संग गोष्ठी की। कोतवाल रावत ने चालकों को निर्धारित स्थान से टैक्सी में बैठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेंड और अन्य भीड़ वाले स्थान से सवारी भरकर नहीं ले जाने, ओवरलोडिंग नहीं करने, यात्रियों से खींचातानी नहीं करने, होटल, धर्मशाला में बिना आईडी के कमरा नहीं देने और रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments