Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डछात्रावास खोलने को लेकर एनएसयूआई मुखर

छात्रावास खोलने को लेकर एनएसयूआई मुखर


बागेश्वर। बीडी पांडेय कैंपस में बने छात्रावासों को छात्र-छात्राओं को आवंटन नहीं करने पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने कैंपस निदेशक को ज्ञापन सौंपा। इसमें 15 दिन की मोहलत दी है। यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा। छात्र बुधवार को कैंपस निदेशक प्रो. जीसी साह से मिले। उन्हें अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास बने 20 साल हो गए हैं। अभी तक एक भी छात्रा को उनमें रहने की सुविधा नहीं मिली है। इसके अलावा सामान्य छात्रावास का कार्य दो साल पहले पूरा हो गया है। इसका लाभ भी छात्रों को नहीं मिल रहा है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी छात्र-छात्राएं महंगे किराए पर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने इस समस्या को कई बार उठा दिया है, लेकिन प्रशासन के कानों जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने इस बार आर-पार के आंदोलन का मन बना लिया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर सागर जोशी समेत कई छात्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments