Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डदेहरादून में 7 मार्च से तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 का आयोजन

देहरादून में 7 मार्च से तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 का आयोजन


देहरादून। देहरादून में 07 से 09 मार्च, 2025 तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सुसज्जित ये वाहन पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर महोत्सव की जानकारी देंगे। पहला वाहन देहरादून से सेलाकुई और दूसरा वाहन देहरादून से डोईवाला तक प्रचार करेगा।
राज्यपाल ने नागरिकों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया, ताकि वे पुष्प-प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें। इस अवसर पर बागवानी निदेशक महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments