Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डभाकियू ने विद्युत संबंधी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीओ को दिया...

भाकियू ने विद्युत संबंधी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीओ को दिया ज्ञापन


रुड़की। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारी ने विद्युत संबंधी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौपा। पदाधिकारियों ने कहा कि ऊर्जा निगम द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है और यदि विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारियो ने मंगलौर बिजली घर पर पहुंचकर मंगलवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीओ मंगलौर अनुभव सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि हरिद्वार जिले में स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उपभोक्ताओं के बिल पर विभाग द्वारा सिक्योरिटी जोड़ी गई है। जिसे विद्युत विभाग शीघ्र वापस ले। भविष्य में किसी भी बिल के साथ सिक्योरिटी ना जोड़ी जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments