Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डऋषिकेश में व्यापारी से मारपीट पर आक्रोश जताया

ऋषिकेश में व्यापारी से मारपीट पर आक्रोश जताया


रुद्रपुर। गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा ने ऋषिकेश में व्यापारी के साथ हुई मारपीट पर आक्रोश जताया है। सभा ने सोमवार को तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार बृजेंद्र सजवाण के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सभा के सदस्यों ने कहा कि ऋषिकेश में व्यापारी के प्रतिष्ठान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गुरुद्वारा सत्संग सभा के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, सचिव जगजीत सिंह मल्ली, बलदेव सिंह थिंद, जगदीप सिंह, पपिंदर सिंह खिंडा, रंजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सतपाल सिंह, संदीप सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments