Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनशा, नाश का दूजा नाम, तन-मन-धन तीनों बेकाम

नशा, नाश का दूजा नाम, तन-मन-धन तीनों बेकाम


रुद्रपुर। जिला मुख्यालय के तल्ली चौकी में संकल्प फाउंडेशन और नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपक सिंह बोहरा के संचालन और नशा हटाओ अभियान संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में युवाओं को जागरूक किया गया। शिक्षक आर्य ने नशा, नाश का दूजा नाम।तन-मन-धन तीनों बेकाम, ‘मदिरा, मांस, तामसी भोजन दूषित करते तन-मन- धन ‘सोचो-समझों बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से, आज नशा जो करता तू है, तो अंत काल पछतायेगा, आज नशा जो खाता तू है कल तुझको ये खायेगा आदि स्लोगनों के माध्यम से युवाओं को अपना कैरियर सुरक्षित एवं सुखी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीयूष तिवारी, रितू बोहरा, निकिता बिष्ट, निकिता रैंसवाल, प्रियंका जोशी, पूजा पांडेय, पूर्णिमा थ्वाल, भावना भट्ट, प्रेरणा विश्वकर्मा, निर्मला थ्वाल, अभय सिंह धामी, शैलेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments