Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशिक्षक बदलने से गुस्साए अभिभावकों ने किया स्कूल सचिव का घेराव कर...

शिक्षक बदलने से गुस्साए अभिभावकों ने किया स्कूल सचिव का घेराव कर हंगामा


  • हरिद्वार। डीपीएस फेरुपुर में शनिवार को कक्षाओं के शिक्षक बदलने से गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल सचिव का घेराव कर हंगामा किया। सचिव की ओर से अच्छी शिक्षा दिलाने के वादे पर ही अभिभावक वापस लौटे। अभिभावकों ने डीपीएस फेरुपुर के सचिव अशोक त्रिपाठी को घेरकर खरी खोटी सुनाई। उनका कहना है कि बीच सत्र में शिक्षकों को हटाया गया। इससे बच्चों को कोर्स पूरा नहीं हो सका। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में छात्रों की संख्या कम होने से ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि अच्छे शिक्षक भी नहीं रखे गए। अभिभावकों ने काफी देर तक प्रांगण में हंगामा काटा। सचिव से लिखित प्रमाण लेने के बाद ही उनका गुस्सा शांत हुआ। सचिव ने लिखित पत्र में बताया कि अच्छे शिक्षकों से ही बच्चों को शिक्षा दिलाएंगे। शिक्षकों को कोर्स के बीच में नहीं हटाएंगे। लिखित पत्र मिलने के बाद ही अभिभावक वापस लौटे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments