Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजल विद्युत परियोजनाओं के विकास में आईआरआई का अहम योगदान

जल विद्युत परियोजनाओं के विकास में आईआरआई का अहम योगदान


रुड़की। सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वक्ताओं ने सीवी रमन के भौतिकी में दिए गए योगदान और उनके शोध कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य अभियंता एवं निदेशक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक स्तर पर युवाओं को सशक्त बनाने, वैज्ञानिकों और अभियंताओं से जनहित के गुणवत्तापरक शोध, परीक्षण और निर्माण कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आजादी के पूर्व से ही सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की देश विदेश की विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन व निर्माण कार्यों की सामग्री गुणवत्ता परीक्षण आदि के माध्यम से विकास में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों के छात्र प्रत्येक वर्ष इस संस्थान से अपना तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments