Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलोक अदालत का प्रचार किया

लोक अदालत का प्रचार किया


चम्पावत। चम्पावत के सभी न्यायालयों में आठ मार्च को लोक अदालत लगेगी। लोक अदालत के प्रचार के लिए पीजी कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कार्यक्रम का आयोजन किया। पीएलवी रेनू गड़कोटी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते के निर्देशानुसार लोक अदालत होगी। जिसमें वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना, बैंक वसूली, राजस्व, बिजली, पानी, दीवानी, श्रम विवाद आदि का निपटारा किया जाएगा। इस दौरान पीएलवी ने छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी भी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments