Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबिजली बिल अधिक आने पर कांग्रेसियों में गुस्सा

बिजली बिल अधिक आने पर कांग्रेसियों में गुस्सा


बागेश्वर। बिजली के बिल अधिक आने पर कांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना दिया। बिलों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष दीपक गड़िया के नेतृत्व में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे। वहां प्रदर्शन किया। कहा कि उपभोक्ताओं के साथ छल हो रहा है। भारी भरकम बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। शिविर लगाने के बावजूद उनके बिलों को संशोधित नहीं किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने अधिक बिलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर हरीश ऐठानी, गोविंद बिष्ट, प्रवीन सिंह, गणेश सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments