Saturday, February 7, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रेम चंद्र का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रेम चंद्र का पुतला फूंका


काशीपुर। देशी-पहाड़ी के मुद्दे पर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आपत्तिजनक बयानबाजी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने अग्रवाल पर उत्तराखंड विरोधी होने का आरेाप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एमपी चौक पर पुतला फूंका। शनिवार को दर्जनों कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन और पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर लगातार अमर्यादित बयान बाजी करते हैं। सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के स्थाई निवासियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। कहा, राज्य का अपमान करने वाले कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को उत्तराखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की बात कही है। यहां ब्रह्मसिंह पाल, शिवम शर्मा, अफसर अली, अनीस अंसारी, शिवम् उपाध्याय, हनीफ गुड्डू, अजीता शर्मा, शेख मोहम्मद, सैफ मोहम्मद, मिर्जा अकरम बेग, रवि पपनै, शादान, गुल्लू माहीगीर व अनिल शर्मा आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments