Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमंत्री प्रेमचंद की टिप्पणी पर अल्मोड़ा में आक्रोश, निकाली सांकेतिक शवयात्रा

मंत्री प्रेमचंद की टिप्पणी पर अल्मोड़ा में आक्रोश, निकाली सांकेतिक शवयात्रा


अल्मोड़ा(। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ के लोगों पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में शनिवार को नाराजगी प्रकट की। कांग्रेसजनों ने जीआईसी से चौघानपाटा तक सांकेतिक शवयात्रा निकालकर चौघानपाटा पर अग्रवाल का प्रतीकात्मक ‘शवदाह’ किया। कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि वित्त मंत्री ने पहाड़ियों का अपमान किया है, जो उनके मानसिक संतुलन खो जाने का संकेत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का राज्य निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है और इस प्रकार की टिप्पणी राज्य के आंदोलनकारियों का अपमान है। भोज ने चेतावनी दी कि पहाड़ के लोग इस अपमान का बदला जरूर लेंगे। भूपेंद्र सिंह भोज ने भाजपा को चुनौती दी कि उनकी पार्टी के मंत्री हिम्‍मत है तो पहाड़ का दौरा करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें अल्मोड़ा जिले की सीमाओं में घुसने नहीं देगी और मुख्यमंत्री को ऐसे पहाड़-विरोधी मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश सेवा दल महिला अध्यक्ष शोभा जोशी और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं लमगड़ा चौराहे में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में पहाड़ियों के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा और क्षेत्रीय लोगों के द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। सभी ने एकस्वर में मंत्री प्रेमचंद के बयान पर आक्रोश जताया। यहाँ पुतला दहन कार्यक्रम में पूरन पांडे, राजेंद्र विलवाल, विशन राम, सूरज रावत, पूरन राम, विनोद कुमार, हिमांशु नगरकोटी, दिनेश जोशी, दीपक रावत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments