Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने की जल संस्थान और पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की जल संस्थान और पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा


  • चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जिला योजना के तहत प्रस्तावित जल संस्थान और पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा। उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में संचालित होने वाली चार धाम यात्रा व ग्रीष्मकाल में होने वाली पेयजल किल्लत से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण करने के आदेश दिए।
    जिलाधिकारी ने जनपद में प्रस्तावित जिला योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल निगम के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में पेयजल किल्लत वाले स्थानों को चयनित कर सोलर पंपिंग योजना के प्रस्ताव तैयार करने की बात कही। जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल लाइन लीकेज की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने तथा कनिष्ठ अभियंताओं को पेयजल लाइनों का नियमित निरीक्षण कर कर लीकेज से हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पेयजल लाइनों को व्यवस्थित करने के लिए योजना तैयार करने की निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को नियमित योजनाओं के साथ ही आवश्यकता के अनुरूप दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने की बात कही। जिससे लम्बे समय तक योजना का आमजन को लाभ दिया जा सके।
    इस मौके पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार सिंह, पेयजल निगम के राजेश सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments